श्रावण के पहले सोमवार पर आज मंदिरों में हुआ अभिषेक पूजन-पाठ

श्रावण के पहले सोमवार पर आज मंदिरों में हुआ अभिषेक पूजन-पाठ

डिजिटल डेस्क जबलपुर।  श्रावण मास के पहले सोमवार पर शिवालयों में आज विशेष पूजन-अनुष्ठान किए गए। इसके साथ महिलाओं द्वारा व्रत रखकर भगवान महादेव की आराधना की जा रही। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। शिव मंदिरों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन प्रारांभ हो गया था। पं. रोहित दुबे ने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस माह प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति को समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। पं. वासुदेव शास्त्री ने बताया कि श्रावण मास के सोमवार को जो व्यक्ति व्रत करता है उसकी सभी इछाएँ पूर्ण होती हैं। पं. राजकुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि श्रावण में भगवान शिव की पूजा बेलपत्र से की जाती है, तो भगवान भक्त की कामना जल्द पूरी करते हैं। 
भजन पूजन से अंत:करण की शुद्धि -  स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में पूजन, भजन, जाप, ध्यान तथा विविध अनुष्ठान करने से अन्त:करण की शुद्धि होती है। पारद, पाषाण, पार्थिव, स्वर्ण, रजतमय, गोमय (गाय का गोबर), स्फटिक मणि के शिवलिंग का पूजन एवं अभिषेक अभीष्ट सिद्धि में सहायक हैं।

Created On :   26 July 2021 8:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story