समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए करीब 90 सेंटर बने

गड़बड़ी रोकने दिए गए दिशा निर्देश समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए करीब 90 सेंटर बने

डिजिटल डेस्क जबलपुर। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए जिले में तैयारियाँ की जा रही हैं। बारदाना से लेकर अन्य सामग्री खरीदी केन्द्रों तक पहुँचाई जा रही है। हालाँकि जिले में कई जगहों पर अभी भी धान की कटाई नहीं हुई है। इसलिए धान की खरीदी में करीब एक सप्ताह के बाद तेजी आएगी। सरकारी निर्देशों के अनुसार 29 नवंबर से धान की खरीदी की जानी है। इस वर्ष करीब साढ़े चार लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले में धान की खरीदी के लिए करीब 90 केन्द्र बना दिए गए हैं। इसके साथ इन केन्द्रों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
सरकार के निर्देशों के अनुसार खरीदी केन्द्रों को ऐसी जगह पर बनाया जाए, जहाँ से परिवहन कम से कम करना पड़े। इसलिए अधिकांश केन्द्र वेयर हाउस में या उनके पास ही बनाए गए हंै। खरीदी केन्द्रों पर सभी तैयारियाँ कर ली गई हैं। बारदाना पहुँचा दिया गया है। आज से कुछ केन्द्रों पर तुलाई शुरू हो जाएगी। धीरे-धीरे धान खरीदी के कार्य में तेजी आएगी।

 

Created On :   28 Nov 2021 4:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story