दो बसों में आमने-सामने की टक्कर, दो दर्जन से अधिक घायल

Accident between two bus in mandla, two dozens injured
दो बसों में आमने-सामने की टक्कर, दो दर्जन से अधिक घायल
दो बसों में आमने-सामने की टक्कर, दो दर्जन से अधिक घायल

डिजिटल डेस्क, मंडला। नेशनल हाईवे 12 ए में चिरईडोंगरी और सहजनी के बीच पर दोपहर करीब 1.30 बजे दो बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोगों को चोटे आई है। तीन गंभीर रूप से घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लापरवाह चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक विकास ट्रेवल्स की बस कान्हा से जबलपुर की ओर जा रही थी। चिरईडोंंगरी के पास सहजनी के पास जबलपुर की ओर से आ रही कमाख्या ट्रेवल्र्स से आमने सामने भिंडत हो गई। दोनो बसों की रफ्तार तेज होने के कारण टकराने के बाद खाई में उतर गई। जिससे यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। दोनों बसों में सवार ड्राईवर समेत दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। कुछ घायल निजी सुविधा से प्राईवेट अस्पताल में भर्ती हो गए है। सूचना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। उपचार के लिए नारायणगंज स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। तीन गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मंडला भेजा गया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किये है। इस आधार पर लापरवाह बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

ये हुए घायल

बस हादसे में सुखी राम पिता सोनू निवासी खमरिया, हरदयाल पिता निषाद राज निवासी चुटका, प्रताप पिता नोखेलाल निवासी दुर्गाकालोनी मंडला, सुलोचना 23 साल निवासी अमदरा, मुकेश पिता जीवन लाल निवासी साजपानी, मोहन सिंह पिता भगवान सिंह निवासी शाहा, मुन्ना पिता पूरन निवासी मोरदा, दयाल सिंह पिता दयाराम निवासी साजपानी, रूपसिंह पिता दयाराम निवासी खमरिया, विमलेश्वर पति राजकिशोर निवासी इलाहाबाद, रमिया पति पिट्टू दास निवासी चिरईडोंगरी, रंजना पिता विपत कुलस्ते निवासी हर्राकिटूर, महेश्वरी निवासी मंडला, नंदू पिता विश्राम निवासी मंडला, विमला बाई निवासी पदमी, तुलसा बाई निवासी पदमी, भागवती बाई निवासी अहमदपुर, रामकली बाई निवासी अहमदपुर, करीम सिंह निवासी अहमदपुर, उमा निवासी धनवाही, प्रीति निवासी गुजारसानी, नवेला बाई निवासी पदमी, पहल सिंह निवासी साहा, संतु बर्मन निवासी पदमी, कबीर सिंह निवासी अहमदपुर, प्रदीप झारिया निवासी मांगाबेली, बस चालक नासिर खान को चोटे है।

स्ट्रेरिंग में फंस गया ड्राईवर

बस हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के सामने के हिस्से परखच्चे उड़ चुके है। विकास ट्रेवल्र्स का चालक नासिर खान हादसे में स्ट्रेरिंग में फंस गया। करीब एक घंटे तक ड्राईवर को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने घायल को बाहर निकाला। दूसरे बस के चालक को भी स्ट्रेरिंग से निकाला गया है। निसार खान को गंभीर चोटे है।

देर से पहुंची पुलिस

हादसे के बाद टिकरिया पुलिस को सूचना दी गई। यहां प्रदीप झारिया ने बताया है कि पुलिस काफी देर बाद पहुंची। जिसके चलते घायल बस से खुद निकलकर आए और उपचार के लिए नारायणगंज और मंडला की ओर रवाना हो गए। गंभीर रूप से घायलों को बाद में पहुंची पुलिस की मदद से बाहर निकाला है।

Created On :   5 July 2017 5:48 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story