- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- पिता-पुत्र पर चाकू से हमले का आरोपी...
पिता-पुत्र पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने अड़ीबाजी के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि टिकुरिया टोला निवासी अशोक गुप्ता 44 वर्ष अपने बेटे अतुल के साथ 14 अक्टूबर की रात को दुकान बंद कर बाइक से स्टेशन रोड पर जा रहे थे, तभी पुराने नगर निगम के पास आरोपी भइया खान, मारूफ खान और विनय श्रीवास्तव उर्फ गोलू पुत्र संतोष श्रीवास्तव 24 वर्ष, निवासी जवान सिंह कॉलोनी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों का रास्ता रोक लिया।
आरोपियों ने शराब के लिए पैसे मांगे और मना करने पर चेन व बेल्ट से मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपी भइया खान ने अतुल के पैर में चाकू मार दिया, पिता-पुत्र के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। घटना की रिपोर्ट पर धारा 341, 294, 323, 324, 327, 506 और 34 का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया, मगर अन्य हमलावर पकड़ में नहीं आए।
Created On :   7 Nov 2022 1:28 PM IST












