- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- बहू पर प्राणघातक हमले का आरोपी...
बहू पर प्राणघातक हमले का आरोपी गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |21 Oct 2022 7:30 AM IST
सतना बहू पर प्राणघातक हमले का आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क,सतना। सिंहपुर पुलिस ने घरेलू विवाद में सुनीता पति राजू कोल 35 वर्ष, निवासी करहिया-बेला, पर लाठी से जानलेवा हमला करने के आरोप में उसके ससुर रामदुलारे पुत्र स्वर्गीय सुंदर कोल 60 वर्ष, को चौबीस घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 294 और 307 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी आए दिन बहू के साथ विवाद करता था, 19 अक्टूबर की सुबह भी किसी बात पर बहस हो गई। तब उसने गाली-गलौज कर लाठी से सुनीता पर हमला बोल दिया, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   21 Oct 2022 1:00 PM IST
Next Story












