बुलेट समेत 20 दुपहिया सवारों पर कार्रवाई

Action on 20 two wheeler riders including bullet
बुलेट समेत 20 दुपहिया सवारों पर कार्रवाई
खामगांव बुलेट समेत 20 दुपहिया सवारों पर कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, खामगांव। शहर पुलिस थानेदार एस आर पाटिल के मार्गदर्शन में १३  मार्च को शाम के समय २० दुपहिया चालकों पर कार्रवाई की गई। विशेषज्ञ मतलब कर्ण कर्कश आवाज करने वाले तीन बुलेट वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई है। विगत कई दिनों से कर्ण कर्कश आवाज करने वाले बुलेट कारण नागरिक परेशान हुए थे। तीन बुलेट पर कार्रवाई होने से अब कर्ण कर्कश आवाज करने वाले दुपहिया चालकों में खलबली मची है। उसी तरह जलंब मोड पर अमृत नगर यहां नाकाबंदी कर दुपहिया की जंाच की गई। इस समय ट्रिपल सीट, नाबालिग वाहन चालक एवं कागजात न होने वाले १७ वाहन चालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। तो तीन बुलेट पुलिस थाने में जमा किए गए है, आगे के कार्रवाई के लिए आरटीओ विभाग को दिए जाएंगे, ऐसी जानकारी थानेदार एस आर पाटिल ने दी है।

Created On :   15 March 2023 1:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story