एक्टर की मौत मामला : बिहार में दर्ज हुई FIR - अंबोली पुलिस को सौंपा केस, परिजन को हत्या की आशंका

Actors death case: FIR lodged in Bihar - Case handed over to Amboli police, suspect of murder
एक्टर की मौत मामला : बिहार में दर्ज हुई FIR - अंबोली पुलिस को सौंपा केस, परिजन को हत्या की आशंका
एक्टर की मौत मामला : बिहार में दर्ज हुई FIR - अंबोली पुलिस को सौंपा केस, परिजन को हत्या की आशंका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की ही तरह एक बिहार के एक और अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की मौत के मामले में भी उनके परिवार वालों ने बिहार में एफआईआर दर्ज कराई है। उत्कर्ष के परिवार वालों का आरोप है कि जिस महिला के साथ वे रहते थे, उसने अपनी बहन के साथ मिलकर उनकी हत्या की है। बिहार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच के लिए इसे मुंबई की अंबोली पुलिस के हवाले कर दिया है जहां मामले में एडीआर दर्ज है। सुशांत मामले की जांच बिहार पुलिस ने सीबीआई को सौंप दी थी जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। 26 वर्षीय उत्कर्ष का शव 28  सितंबर को अंधेरी स्थित उस घर में पंखे से लटका मिला था जहां वे किराए पर रहते थे। पुलिस ने मामले में एडीआर दर्ज किया था।

जिस महिला के घर में उत्कर्ष किराए पर रहते थे उसने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि रात में दोनों ने साथ में खाना खाया और सामान्य बातचीत की इसके बाद उत्कर्ष अपने कमरे में सोने चला गया। महिला के मुताबिक रात साढ़े 11 बजे उसकी नींद खुली तो वह वाशरुम जाने के लिए उठी। इस दौरान उसने पाया कि उत्कर्ष के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और वह पंखे से फंदे के सहारे लटक रहा था। महिला ने तुरंत फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। अस्पताल ले जाने के बाद उसे दाखिल करने से पहले मृत घोषित कर दिया। पुलिस को संदेह है कि डिप्रेशन के चलते उत्कर्ष ने आत्महत्या की। सीनियर इंस्पेक्टर सोमेश्वर कामठे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी यह साफ हुआ कि उत्कर्ष की मौत फांसी के फंदे के गला घुटने के चलते हुआ। छानबीन के दौरान भी हमें कुछ संदेहास्पद नहीं मिला। फिर भी परिवार की शिकायत पर बिहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए मामला हमारे पास भेजा है हम इसकी छानबीन कर रहे हैं।

शादी से इनकार करने पर हत्या-पिता

अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उत्कर्ष के पिता विजयकांत चौधरी ने मुजफ्फरपुर में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उत्कर्ष के साथ रहने वाली महिला उससे शादी करना चाहती थी। जब उसने इससे इनकार किया, तो महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामले में आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Created On :   19 Nov 2020 1:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story