8 लाख की रिश्वत लेते अतिरिक्त आयुक्त गिरफ्तार, आरोपियों में 2 क्लर्क भी शामिल 

Additional commissioner Arrested for taking bribe of 8 lakh - 2 clerks included
8 लाख की रिश्वत लेते अतिरिक्त आयुक्त गिरफ्तार, आरोपियों में 2 क्लर्क भी शामिल 
8 लाख की रिश्वत लेते अतिरिक्त आयुक्त गिरफ्तार, आरोपियों में 2 क्लर्क भी शामिल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका (KDMC) के अतिरिक्त आयुक्त संजय घरत समेत तीन लोगों को आठ लाख रुपए घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार और दो आरोपी KDMC के क्लर्क हैं। मनपा मुख्यालय के भीतर ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। अवैध निर्माण कार्य के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए घूस मांगी गई थी।

घरत के साथ मामले में ललित आमरे और भूषण पाटील नाम के दो क्लर्कों को भी गिरफ्तार किया गया है। ACB के मुताबिक घरत और दूसरे आरोपियों ने एक सात मंजिला इमारत में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए कुल 42 लाख रुपए की घूस मांगी थी लेकिन बातचीत के बाद वे 35 लाख रुपए लेने पर राजी हो गए। बुधवार को आरोपी घूस की पहली किश्त के रूप में आठ लाख रुपए ले रहे थे।

शिकायतकर्ता से मिली जानकारी के आधार पर ACB अधिकारी पहले ही जाल बिछाकर बैठे थे और घूस की रकम लेते ही घरत समेत तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। इससे पहले भी घरत पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगा था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने घरत की संपत्तियों की जांच भी की थी। मनपा चुनाव के दौरान गालीगलौज के अलावा इंजन घोटाला, परिवहन घोटाला, डीजल फिल्टर घोटाले में भी घरत का नाम उछला था। घरत कल्याण डोंबिवली मनपा के काफी पुराने अधिकारी हैं।  

Created On :   13 Jun 2018 8:10 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story