- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक...
महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IAS अफसरों का तबादला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 28 IAS अफसरों का तबादला किया है। नागपुर महानगर पालिका के आयुक्त अश्विन मुदगल अब उपराजधानी के जिलाधिकारी होंगे। नागपुर के जिलाधिकारी सचिन कुर्वे की नियुक्ति मुंबई उपनगर का जिलाधिकारी पद पर की गई है। मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह को बिक्री कर (मुंबई) के संयुक्त आयुक्त पद पर भेजा गया है। जबकि नागपुर में अतिरिक्त आदिवासी विकास आयुक्त पद की जिम्मेदारी एस मोडक को दी गई है। औरंगाबाद के जिलाधिकारी नवल किशोर राम पुणे के जिलाधिकारी होंगे। औरंगाबाद के नए जिलाधिकारी सुनील चव्हाण होंगे। चव्हाण अभी तक ठाणे मनपा में अतिरिक्त आयुक्त थे। पुणे के जिलाधिकारी सौरभ राव को पुणे मनपा आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है।
बुलढाणा के जिलाधिकारी पद पर डांगे की नियुक्ति
नागपुर स्थित राज्य खनिजकर्म महामंडल की प्रबंध निदेशक डॉ. निरुपमा डांगे की नियुक्ति बुलढाणा के जिलाधिकारी पद पर की गई है। इस पद पर अकोला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस राममूर्ति को नियुक्त किया गया है। बुलढाणा के जिलाधिकारी डॉ. सी एल पुलकुंडवार को एमएसआरडीसी का सह संचालक प्रबंधक बनाया गया है। नागपुर में अतिरिक्त आदिवासी विकास आयुक्त माधवी खोडे- चावरे को पुणे में महिला व बाल विकास आयुक्त बनाया गया है। महिला व बाल विकास आयुक्त डॉ. एस एल माली की नियुक्ति नांदेड़ मनपा आयुक्त पद पर की गई है। जालना के जिलाधिकारी एस आर जोंधले की नियुक्ति मुंबई शहर जिलाधिकारी पद पर की गई है।
अहमदनगर के जिलाधिकारी के रूप में काम करेंगे राहुल द्विवेदी
वाशिम के जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी अब अहमदनगर के जिलाधिकारी के रूप में काम करेंगे। वाशिम के जिलाधिकारी पद पर रत्नागिरी जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी नारायण मिश्रा को भेजा गया है। पुणे में शिक्षा आयुक्त पद पर तैनात डॉ. विपिन शर्मा को महाराष्ट्र एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पुणे) का महानिदेशक बनाया गया है। विशाल सौंलकी राज्य के नए शिक्षा आयुक्त होंगे। राज्य चुनाव आयोग के सचिव शेखर चन्ने की परिवहन आयुक्त पद पर तैनाती की गई है।
चन्ने के पास फिलहाल चुनाव आयोग का सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी होगी। डॉ ऋषिकेश यशोध को कर्मचारी राज्य बीमा योजना (मुंबई) के आयुक्त पद पर की गई है। पनवेल मनपा आयुक्त सुधाकर शिंदे को महात्मा फुले जन आरोग्य (स्वास्थ्य) योजना का मुख्य कार्यकाकारी अधिकारी बनाया गया है। पनवले मनपा के नए आयुक्त गणेश देशमुख होंगे। औरंगाबाद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम जी अदार्ड को अहमदनगर मनपा आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है। अहमदनगर मनपा आयुक्त जी सी मांगले महानंद के प्रबंध निदेशक होंगे।
पवनीत कौर औरंगाबाद जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगी
पालघर के जव्हार में अतिरिक्त जिलाधिकारी और आटीडीपी में प्रोजेक्ट ऑफिसर पद पर कार्यरत पवनीत कौर औरंगाबाद जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगी। पालघर के डहाणु में एकात्मिक आदिवासी विकास परियोजना के सीईओ पद पर कार्यरत आचल गोयल रत्नागिरी जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगी। अहमदनगर के जिलाधिकारी डॉ. अभय ए महाजन को मंत्रालय में जलापूर्ति व स्वस्छता विभाग में उपसचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर तैनात रुचेश जयवंशी को पुणे में दिव्यांग कल्याण आयुक्त पद पर भेजा गया है। मुंबई शहर के जिलाधिकारी संपदा मेहता को नई मुंबई में विपणन आयुक्त बनाया गया है। एमएमआरडीए के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय जाधव को अकोला जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर तैनाती की गई है।
Created On :   16 April 2018 7:36 PM IST