दूर होगी 11 वीं में एडमीशन की परेशानी, बढ़ेंगी 5 हजार दो सौ ज्यादा सीटें

Admission will easy for 11th, will increase 5,2000 more seats
दूर होगी 11 वीं में एडमीशन की परेशानी, बढ़ेंगी 5 हजार दो सौ ज्यादा सीटें
दूर होगी 11 वीं में एडमीशन की परेशानी, बढ़ेंगी 5 हजार दो सौ ज्यादा सीटें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस बार कक्षा 10 वी के नतीजों के बाद महानगर के विद्यार्थियों को  कक्षा 11 वी में एडमिशन को लेकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि इस दफे 35 नए कॉलेज शुरू हो रहे है। जिससे इस दफे कक्षा 11 वी के लिए अतिरिक्त पांच हजार दो सौ सीटे उपलब्ध होगी। नई उपलब्ध सीटों में सर्वाधिक सीटे विज्ञान संकाय की होगी। जबकि वाणिज्य संकाय की दो हजार सीटे व कला संकाय की एक हजार सीटों का इजाफा होगा। 
महानगर के शिक्षा उप महानिदेशक कार्यालय में कक्षा 11 वी में दाखिले के लिए जूनियर कॉलेज के ऑनलाइन पंजीयन की शुरुआत हो गई है।

अब तक मुंबई, ठाणे,  कल्याण, डोम्बीवली, नई मुंबई व अंबरनाथ के 849 महाविद्यालय ने उप महानिदेशक की वेबसाइट में अपना पंजीयन करा चुके है। नए शुरू होने वाले 35 कॉलेजों में 11 वी के 65 वर्ग होगे। एक वर्ग में 80 विद्यार्थियों की मंजूरी दी गई है।  नए कॉलेज खुलने से सबसे ज्यादा विज्ञान संकाय की तीन हजार 600 सीटें ठाणे इलाके में उपलब्ध होगी। जबकि मुंबई में भी पहले की अपेक्षा ज्यादा सीटे होगी। 

 

Created On :   19 May 2019 10:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story