आरक्षक को धक्का देकर फरार हो गया पत्नी की हत्या का आरोपी वकील - 6 घंटे बाद दबोचा गया 

Advocate accused of killing wife escaped after pushing constable - caught 6 hours later
आरक्षक को धक्का देकर फरार हो गया पत्नी की हत्या का आरोपी वकील - 6 घंटे बाद दबोचा गया 
आरक्षक को धक्का देकर फरार हो गया पत्नी की हत्या का आरोपी वकील - 6 घंटे बाद दबोचा गया 

डिजिटल डेस्क जिबलपुर । अपनी दिव्यांग पत्नी की हत्या करने वाला वकील राजा विश्वकर्मा पिछली देर रात आरक्षक को धक्का देकर फरार हो गया। जानकारी लगते ही पुलिस की नींद उड़ गई आरोपी की घेराबंदी के लिए अधिकारियों ने 350 पुलिसकर्मियों को लगा दिया। छह घंटे तक आरोपी छिपते-छिपाते आठ किमी दूर परसवाड़ा बहन के घर पहुंचा थाजहां घेराबंदी कर सिविल ड्रेस में खड़ी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आरोपी ने शुक्रवार को घरेलू विवाद में पत्नी मोनिका उर्फ राजश्री (27) की हत्या कर दी थी, पुलिस ने उसे  गिरफ्तार कर लिया था। रात सवा तीन बजे पूछताछ के बाद आरक्षक प्रमोद मिश्रा उसे लॉकअप में बंद करने ले जा रहा था तभी वह आरक्षक को धक्का देकर भाग गया। राजा विश्वकर्मा के पिता श्यामलाल विश्वकर्मा की मदद से ही दूसरी बार भी पुलिस उसे छह घंटे अंदर पकड़ पाई। पुलिस अधिकारियों ने रात में ही उसके रिश्तेदारों के घरों के आसपास पुलिस बल लगा दिया था । श्यामलाल ने बताया कि उनकी चार बेटियों में सबसे छोटी परसवाड़ा में रहने वाली सिद्धात्री के वह काफी करीब था, पुलिस ने वहां भी बल लगा दिया। सुबह  जैसे ही राजा वहां पहुंचा वहां मौजूद टीम ने दबोच लिया। इसके बाद उसे कोतवाली थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
 

Created On :   5 Dec 2020 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story