- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- चहल के नागपुर जाने पर मिश्र ने कसा...
चहल के नागपुर जाने पर मिश्र ने कसा तंज, गृहमंत्री देशमुख को दी RSS से मदद लेने की सलाह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख के आग्रह पर नागपुर में कोरोना नियंत्रण के लिए गए मुंबई मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को लेकर मुंबई भाजपा महासचिव अमरजीत मिश्र ने तंज कसा है। मिश्र ने देशमुख को कोरोना से निपटने के लिए आरएसएस की मदद लेने की सलाह दी है।रविवार को मिश्र ने चहल के नागपुर जाने पर तंज कसते हुए कहा कि खुद को खबर नहीं है अपनी गली का रास्ता, औरो के घर की राह बताने चले हैं लोग। उन्होंने कहा कि चहल के नेतृत्व में मुंबई मनपा की पांच सदस्यीय टीम नागपुर में गई। लेकिन मुंबई में प्रतिदिन कोरोना के सर्वाधिक मरीज पाए जा रहे हैं। देश में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जानी जाने वाली मुंबई की स्वास्थ्य सेवाओं पर ग्रहण लग गया है। मुंबई में सारी मशीनरी चरमरा गई है। मुंबई में अस्थायी अस्पताल बनाने के नाम घोटाले किए जा रहे हैं।
मिश्र ने कहा कि मुंबई के धारावी और वरली कोरोना मुक्त करने के लिए केवल मुंबई मनपा ने नहीं बलकि आरएसएस के स्वयंसेवकों ने काम किया है। इसलिए गृहमंत्री को चहल को मुंबई से उपराजधानी में ले जाने के बजाय नागपुर के आरएसएस के मुख्यालय में चले जाना चाहिए था उन्हें वहां पर कोरोना मुक्ति का मंत्र मुफ्त में मिल गया होता। मिश्र ने कहा कि राज्य में सरकार बने 9 महीने से ज्यादा समय गया है लेकिन सरकार का अस्तित्व नजर नहीं आता है।
Created On :   6 Sept 2020 6:13 PM IST