कर्ज वसूलने के बाद तीन लाख माँग रहा था सूदखोर -दूरसंचार कर्मी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कर्ज वसूलने के बाद तीन लाख माँग रहा था सूदखोर -दूरसंचार कर्मी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र स्थित महाराजपुर निवासी एक दूरसंचार कर्मी द्वारा करीब 4 साल पहले एक सूदखोर से 10 प्रतिशत की ब्याज पर कर्ज लिया गया था। कर्ज चुकाने के बाद भी सूदखोर द्वारा 3 लाख की माँग कर धमकी दी जा रही थी। इस मामले की शिकायत अधारताल थाने में किए जाने पर पुलिस ने आरोपी सूदखोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के अनुसार महाराजपुर निवासी प्रदीप कुर्मी उम्र 55 वर्ष ने थाने एक लिखित शिकायत देकर बताया था कि पारिवारिक जरूरत के चलते उन्होंने 4 वर्ष पूर्व कोतवाली निवासी सुरेंद्र भोजक से 50 हजार का कर्ज लिया था। उस दौरान सूदखोर ने कोरे स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराए थे और दो चैक लिए थे। दस प्रतिशत ब्याज दर से ली हुई राशि ब्याज सहित चुकता करने के बाद भी सूदखोर तीन लाख की माँग कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रकरण को कोतवाली थाने भेजा जा रहा है।
बिल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज
पनागर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कब्जा कर प्लॉटिंग किए जाने को लेकर राजस्व विभाग की शिकायत पर आरोपी बिल्डर विशाल सोनकर व विकास सोनकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह खमरिया घाना क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी का निर्माण कराने के मामले में  अनमोल कंस्ट्रक्शन के मनोज यादव व नमिता सरकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

Created On :   19 July 2020 6:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story