कर्ज चुकाने के बाद सूदखोर दे रहा है धमकी-1 लाख के बदले वसूले कई लाख फिर ण्क लाख को कर्ज

After repaying the loan, the usurer is threatening to recover several lakhs in lieu of 1 lakh, then loan to lakhs
कर्ज चुकाने के बाद सूदखोर दे रहा है धमकी-1 लाख के बदले वसूले कई लाख फिर ण्क लाख को कर्ज
कर्ज चुकाने के बाद सूदखोर दे रहा है धमकी-1 लाख के बदले वसूले कई लाख फिर ण्क लाख को कर्ज कर्ज चुकाने के बाद सूदखोर दे रहा है धमकी-1 लाख के बदले वसूले कई लाख फिर ण्क लाख को कर्ज

डिजिटल डेस्क जबलपुर।  घमापुर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धबाबा निवासी एक युवक ने क्षेत्र में रहने वाले एक सूदखोर से 1 लाख रुपये कर्ज लिया था। मय ब्याज के कर्ज चुकता करने के बाद सूदखोर उससे 1 लाख की माँग कर रहा था और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। सूदखोर की धमकी से भयभीत युवक द्वारा थाने में शिकायत किए जाने पर सूदखोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सिद्धबाबा क्षेत्र में रहने वाले विपिन सिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने जरूरत पडऩे पर द्वारका नगर निवासी हिमांशु झा से नवंबर 2019 में 1 लाख का कर्ज बीस प्रतिशत की ब्याज दर पर लिया था। उसके द्वारा ब्याज सहित कर्ज चुकता कर दिया गया था उसके बाद भी सूदखोर उससे 1 लाख की माँग कर रहा है। 7 अगस्त को सूदखोर उसके घर आया और रुपयों की माँग की और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने   धारा 294, 506 एवं धारा 4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Created On :   9 Aug 2021 3:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story