अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ भड़के आघाडी नेता, नसीम खान ने पुलिस स्टेशन में की शिकायत 

Aghadi leader raging against actress Kangana Ranaut, Naseem Khan complained to police station
अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ भड़के आघाडी नेता, नसीम खान ने पुलिस स्टेशन में की शिकायत 
प्रदर्शन अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ भड़के आघाडी नेता, नसीम खान ने पुलिस स्टेशन में की शिकायत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश को मिली आजादी को भीख बताने वाले अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। राज्य की सत्ताधारी पार्टियों कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा ने कंगना के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे पद्मश्री वापस लेने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष नसीम खान शुक्रवार को मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन पहुंचे और कंगना के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए लिखित शिकायत की है।इससे पहले आप नेता प्रीति शर्मा मेनन ने भी कंगना के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत की थी। नसीम खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लंबी और संघर्षपूर्ण लड़ाई के बाद आजादी मिली है। इसके लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। इसके अलावा कांग्रेस के संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी शुक्रवार को मुंबई में अभिनेत्री कंगना के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी कंगना के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

लग रहा ड्रग्स की डोज ज्यादा ले लीः मलिक 

वहीं राकांपा प्रवक्ता और राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक ने भी कंगना पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कंगना ने हिमाचल में बनने वाली ड्रग मलाना क्रीम की एक डोज ज्यादा ले ली है। इसलिए इस तरह की बहकी बातें कर रहीं है। पद्मश्री वापस लेकर कंगना के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने भी कहा कि कंगना को जो भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं वह वापस लिए जाने चाहिए। वरना भाजपा को आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का अधिकार नहीं है। 

पद्मश्री वापस  ले सरकारः तारीक अनवर  

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक अनवर ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कंगना के बयान से देश का अपमान हुआ है। कांग्रेस इस बयान का विरोध करती है। केंद्र सरकार को उनसे पद्मश्री पुरस्कार वापस लेना चाहिए। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि देश कंगना को माफ नहीं करेगा। उन्होंने देश के तमाम महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। आने वाले समय में मुंबई कांग्रेस की ओर से उन्हें सबक सिखाया जाएगा। जगताप ने भी कंगना से पद्मश्री पुरस्कार वापस लेकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि कंगना ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि ‘देश को असली आजादी 2014 के बाद मिली।1947 में मिली आजादी एक भीख थी।’ 


 

Created On :   12 Nov 2021 3:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story