- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- तापमान गिरते ही बढ़ा वायु प्रदूषण,...
तापमान गिरते ही बढ़ा वायु प्रदूषण, एक्यूआई पहुँचा 291 - तापमान, 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा

खराब वातावरण में बुजुर्गों को हृदय और दमा रोगियों को साँस लेने में हो सकती हैं दिक्कतें
डिजिटल डेस्क जबलपुर । शहर में ठंड के जोर पकड़ते ही प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। सोमवार शाम को शहर का एक्यूआई खराब वायु गुणवत्ता के स्तर 291 पर पहुँचा। ठंडक बढऩे और हवा की रफ्तार कम होने से वातावरण में धूल के कण जमने लगे हैं। इससे वायु प्रदूषण बढऩे लगता है। ऐसी स्थिति में हृदय और दमा रोगियों को साँस लेने में दिक्कत हो सकती है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है एक्यूआई का ऑरेंज अलर्ट (200 से 300 के बीच) में पहुँचना खतरनाक है। पिछले एक सप्ताह में तीन बार ऐसा हो चुका है, जब प्रदूषण 250 के ऊपर पहुँचा। एक्यूआई को बढ़ाने में सबसे ज्यादा पीएम 2.5 और कार्बन मोनोऑक्साइड का योगदान रहता है। पीएम 10 भी एक्यूआई को बढ़ाने में योगदान तो देता है, लेकिन उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। उत्तर भारत से आई ठंडी हवा के कारण रात का तापमान घटा, दिन का 1 डिग्री बढ़ा7 उत्तर भारत से आ रहीं सर्द हवाओं के कारण ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसका असर तापमान पर भी दिख रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री घटकर 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 1 डिग्री अधिक रहा। आद्र्रता का प्रतिशत 66 रहा।
Created On :   22 Dec 2020 2:12 PM IST