शहर में सभी होर्डिंग्स अवैध फिर भी धड़ल्ले से प्रचार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शहडोल शहर में सभी होर्डिंग्स अवैध फिर भी धड़ल्ले से प्रचार

डिजिटल डेस्क,शहडोल। शहर में लगे सभी होर्डिंग्स बीते कई महीने से अवैध हैं। इन होर्डिंग्स के एवज में नगर पालिका को किसी भी प्रकार से राजस्व नहीं मिल रहा है फिर भी प्रचार का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई को लेकर नगर पालिका का उदासीन रवैया राजस्व में नुकसान पहुंचा रहा है तो कुछ लोग रसूख के दम पर खुलेआम अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका में 3 माह से ज्यादा समय से होर्डिंग्स के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जानकार बताते हैं कि तभी से शहर में होर्डिंग्स पर प्रचार नहीं होना चाहिए था, अगर हो रहा है तो यह सीधे तौर पर कर की चोरी है और अवैध प्रक्रिया है। जानकर ताज्जुब होगा कि अवैध होर्डिंग्स के मामले में खुलेआम मनमानी के बाद भी जिम्मेदार कार्रवाई के मामले में पीछे हैं। दूसरी ओर सिग्नल के एवज में गेंट्री विज्ञापन का 30 लाख रुपए बकाया है। नगर पालिका का राजस्व वसूली अमला बकाया राशि वसूल नहीं पा रहा है, दूसरी ओर गेंट्री में अवैध प्रचार का सिलसिला जारी है।

 

Created On :   4 April 2023 11:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story