स्टेशन पर महिला सफाई कर्मी से विवाद छेड़छाड़ का आरोप, थाने पहुँचकर समझौता

Allegations of molesting a dispute with a woman cleaning worker at the station, reach the police station and compromise
स्टेशन पर महिला सफाई कर्मी से विवाद छेड़छाड़ का आरोप, थाने पहुँचकर समझौता
स्टेशन पर महिला सफाई कर्मी से विवाद छेड़छाड़ का आरोप, थाने पहुँचकर समझौता

डिजिटल डेस्क जबलपुर। रेलवे प्लेटफॉर्म नम्बर वन पर पार्सल ऑफिस के पास एक सेक्शन इंजीनियर एवं महिला सफाई कर्मी के बीच हुआ  विवाद हाथापाई के बाद छेड़छाड़ के आरोप में बदल गया। उसके बाद महिला ने जीआरपी थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो इलेक्ट्रिक विभाग के लोग भी वहाँ पहुँच गए। पहले तो महिला रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ी रही, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस मामले में रेल थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने जानकारी दी है कि शाम 5 बजे के करीब ठेकेदारी में सफाई कार्य करने वाली महिला और एक सेक्शन इंजीनियर जगन्नाथ शुक्ला के बीच विवाद हो गया। महिला उसे मारने दौड़ी और फिर लोगों ने बीच-बचाव किया।  उसके बाद महिला थाने आ गई। सेक्शन इंजीनियर और महिला के बीच काफी देर कहा सुनी होती रही। महिला का आरोप है कि काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ हो रही है। महिला ने फिर जिद पकड़ ली। उसके बाद जब दोनों पक्षों का आमना-सामना कराया गया तो फिर महिला ने समझौता कर कह दिया कि उनके बीच विवाद हुआ था, पर छेडख़ानी नहीं हुई। इस मामले को लेकर करीब दो घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। 
मामला समाप्त 
 इस मामले में सेक्शन इंजीनियर का कहना था कि मामूली विवाद के कारण ही महिला सफाई कर्मी ने गलतफहमी के कारण आरोप लगाया था, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। महिला ने बाद में समझौता कर मामला ही समाप्त कर दिया। 
 

Created On :   12 Nov 2019 12:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story