6 और 7 को महाराष्ट्र दौरे पर अमित शाह, तख्त सचखंड हजूर साहिब नांदेड़ में टेकेंगे मत्था

Amit Shah will stay in Maharashtra on 6th and 7th of January
6 और 7 को महाराष्ट्र दौरे पर अमित शाह, तख्त सचखंड हजूर साहिब नांदेड़ में टेकेंगे मत्था
6 और 7 को महाराष्ट्र दौरे पर अमित शाह, तख्त सचखंड हजूर साहिब नांदेड़ में टेकेंगे मत्था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 और 7 जनवरी को महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे। इसमें पहले दिन वे लाटूर में लोकसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र प्रभारियों और बूथ प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे तो अगले दिन नांदेड़ में गुरूद्वारा तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में आयोजित प्रार्थना में शिरकत करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने यहां बताया कि छह जनवरी को दादरा व नगर हवेली के सिलवासा में प्रदेश भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद श्री शाह लाटूर (महाराष्ट्र) पहुंचेंगे। शाम चार बजे लाटूर के रामनगर के थोरमोटे लॉन में लाटूर, उस्मानाबाद, नांदेड़ और हिंगोली लोकसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र प्रभारियों और बूथ प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे।

शाम साढ़े छह बजे लाटूर के दयानंद ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है। बलूनी ने बताया कि सात जनवरी को भाजपा अध्यक्ष नांदेड़ स्थित सिखों के 5 तख्तों में से एक गुरूद्वारा तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब जाएंगे और वहां प्रार्थना में हिस्सा लेंगे। 

 

Created On :   4 Jan 2019 2:19 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story