मनसे विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष बने अमित ठाकरे 

Amit Thackeray appointed as the President of MNS Vidyarthi Sena
मनसे विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष बने अमित ठाकरे 
मराठी भाषा गौरव दिवस पर घोषणा मनसे विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष बने अमित ठाकरे 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे अब पार्टी के विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष होंगे। अमित को महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रविवार को मराठी भाषा गौरव दिवस पर मनसे की ओर से यह घोषणा की गई। आगामी मुंबई, ठाणे, पुणे और नाशिक समेत अन्य शहरों के स्थानीय निकायों के चुनाव को देखते हुए यह अहम नियुक्ति मानी जा रही है। समझा जा रहा है कि अमित के जरिए मनसे नए युवा मतदाताओं को आकर्षित करेगी। अमित मुंबई विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और स्कूली शिक्षकों की विभिन्न मांगों को उठाते रहे हैं। इसके पहले 23 जनवरी 2020 को अमित की मनसे के नेता पद पर नियुक्ति की गई थी। उसी दिन मनसे ने पार्टी का झंडे का रंग बदलकर भगवा कर दिया था। मनसे के नेता पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद से अमित सक्रिय राजनीति में हैं। उन्होंने कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद मुंबई, पुणे और नाशिक का दौरा करके पार्टी की स्थिति की समीक्षा भी की थी। अमित मनसे नेता पद के अलावा अब पार्टी के विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष के रूप में दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे। 
 

Created On :   27 Feb 2022 1:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story