मुंबई पुलिस की सक्रियता से बची अमरावती और मुंबई के दो युवकों की जान, सोशल मीडिया से मिले Suicide के संकेत 

Amravati and Mumbais two young men saved by Mumbai Police
मुंबई पुलिस की सक्रियता से बची अमरावती और मुंबई के दो युवकों की जान, सोशल मीडिया से मिले Suicide के संकेत 
मुंबई पुलिस की सक्रियता से बची अमरावती और मुंबई के दो युवकों की जान, सोशल मीडिया से मिले Suicide के संकेत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस के साइबर सेल की सक्रियता के चलते अमरावती और मुंबई के दो युवकों की जान बच गई। दरअसल दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए आत्महत्या के संकेत दिए थे। जैसे ही साइबर सेल की नजर दोनों पर पड़ी उनकी पहचान और पता हासिल करने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद युवकों को समझाया बुझाया और उनकी निराशा दूर की गई। आत्महत्या का संकेत देने वाला अमरावती का युवक 17 साल का 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र है। उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री कार्यालय समेत कई लोगों के ट्विटर एकाउंट पर टैग करते हुए लिखा था कि 12वीं कक्षा की आगामी परीक्षा को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। इसके चलते मैं परेशान हो गया हूं। मैं जीवन खत्म करना चाहता हूं। दिन ब दिन तनाव बढ़ता जा रहा है। पाठ्यक्रम में कई चीजें हैं जो मुझे नहीं पढ़ाई गईं हैं। मैं अकेला नहीं हूं कई लोग इसी तनाव में हैं। जब आत्महत्या का खयाल आता है तो खुद पर नियंत्रण नहीं रह जाता। इसीलिए मैं यह नोट लिख रहा हूं। मुंबई पुलिस के साइबर सेल को जैसे ही इसकी जानकारी मिली युवक की पहचान की कोशिश शुरू हुई। युवक का नंबर खोज निकाला गया। उससे संपर्क किया गया साथ ही अमरावती के स्थानीय डीसीपी शशिकांत सातव को भी मामले की जानकारी दी गई।

तलाश के बाद मुंबई के युवक तक पहुंची पुलिस 

साइबर सेल की डीसीपी रश्मी करंदीकर ने बताया कि स्थानीय पुलिस की मदद से युवक से संपर्क किया और उसे समझाया बुझाया गया। इसी तरह का एक मामला मुंबई के बोरिवली इलाके में हुआ। जहां पारिवारिक तनाव से परेशान एक युवक ने फेसबुक पर आत्महत्या की बात लिखी। इसे देखने के बाद किसी ने साइबर पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तकनीक की मदद से युवक की पहचान और पते से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से रातभर बोरिवली इलाके में युवक की तलाश होती रही। पुलिस उस तक पहुंची और उसे पुलिस स्टेशन में लाकर समझाया बुझाया गया। 

Created On :   17 Feb 2021 1:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story