मंत्री जयंत पाटील की हुई एंजियोग्राफी, ट्वीट कर दी जानकारी

Angiography done of Minister Jayant Patil, tweeted information
मंत्री जयंत पाटील की हुई एंजियोग्राफी, ट्वीट कर दी जानकारी
मंत्री जयंत पाटील की हुई एंजियोग्राफी, ट्वीट कर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य के जलसंसाधन मंत्री जयंत पाटील की गुरुवार को एंजियोग्राफी की गई। उनकी तबीयत ठीक है। पाटील को बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान बेचैनी महसूस होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पाटील ने ट्वीट करके बताया कि मेरी एंजियोग्राफी हुई है। जिसमें कोई समस्या नहीं पाई गई। डॉक्टरों ने मुझे दो दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। उसके बाद मेरी काम पर लौटने की इच्छा है। पाटील ने कहा कि मैं मेरी तबीयत के बारे में पूछताछ करने वाले लोगों के प्रति आभारी हूं। 
 

Created On :   29 July 2021 2:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story