अनिल देशमुख ने कहा - कपास का आयात शुल्क बढ़ाए केंद्र सरकार

Anil Deshmukh said - Central government should increase the import duty of cotton
अनिल देशमुख ने कहा - कपास का आयात शुल्क बढ़ाए केंद्र सरकार
मांग अनिल देशमुख ने कहा - कपास का आयात शुल्क बढ़ाए केंद्र सरकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राकांपा के विधायक तथा पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने केंद्र सरकार से कपास का आयात शुल्क बढ़ाने की मांग की है। इस बारे में देशमुख ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री पियूष गोयल को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि देश में अभी तक 12 लाख गांठ कपास का आयात हुआ है। इसके चलते कपास की कीमतों में गिरावट आई है। कपास उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल 8 हजार 300 से लेकर 8 हजार 500 रुपए दाम मिल पा रहा है। किसानों को प्रति क्विंटल 600 रुपए से 800 रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर कपास की कीमतों को स्थिर रखने के लिए आयात शुल्क बढ़ाना जाना चाहिए। देशमुख ने कहा कि केंद्र सरकार ने लंबे धागे के कपास के लिए प्रति क्विंटल 6 हजार 380 रुपए और मध्यम धागे के लिए 6 हजार 180 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। लेकिन कपास के उत्पादन खर्च की तुलना में न्यूनतम समर्थन मूल्य की राशि बहुत कम है। वहीं साल 2021-22 में किसानों को खुले बाजार में प्रति क्विंटल 9500 रुपए से लेकर 12 हजार 500 रुपए का भाव मिला था। देशमुख ने कहा कि पिछले साल 43 लाख गांठ कपास का निर्यात हुआ था। साल 2022 में कपास का 11 प्रतिशत आयात शुल्क अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया था। इस कारण कपड़ा उद्यमियों ने कपास की गांठ और सूत को आयात करके पर्याप्त स्टॉक बना लिया है।

Created On :   29 Jan 2023 8:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story