केन्द्रीय विद्यालय पन्ना का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न।

Annual inspection of Kendriya Vidyalaya Panna completed.
केन्द्रीय विद्यालय पन्ना का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न।
बैडमिंटन हॉल और फुटबॉल ग्राउंड का भव्य उद्घाटन केन्द्रीय विद्यालय पन्ना का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न।

डिजिटल डेस्क, पन्ना। केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में दिनांक 21 अप्रैल 2022 को केन्द्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग के उपायुक्त ताजुद्दीन शेक के नेतृत्व में वार्षिक निरीक्षण दल का आगमन हुआ। विद्यालय की स्काउट-गाइड कलर पार्टी के साथ निरीक्षण दल के सदस्य प्रार्थना सभा में पहुँचे। विद्यालय के प्राचार्य अमर चन्द्र राजपूत ने उपायुक्त सहित सभी सदस्यों का स्वागत किया। बच्चों द्वारा प्रार्थना, विशेष कार्यक्रम, सामुदायिक गीत आदि की मनमोहक प्रस्तुति से सभी सदस्य अत्यंत प्रभावित हुए। इसके पश्चात निरीक्षण दल ने विद्यालय की दिनभर की शैक्षिक और सह शैक्षिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से बातें कर उन्हें प्रेरित किया और शिक्षकों के साथ बैठक कर अपने सुझाव और मार्गदर्शन दिए। इस अवसर पर ताजुद्दीन शेक उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग ने केन्द्रीय विद्यालय पन्ना परिसर में निर्मित बैडमिंटन हॉल और फुटबॉल मैदान का फीता काटकर और पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया।

समारोह के अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन हॉल और फुटबॉल मैदान तैयार कराए गए हैं। अब केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी तैयार होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यहाँ के विद्यार्थी इन दोनों खेलों में एसजीएफआई, खेलो इण्डिया सहित विभिन्न राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य अमर चन्द्र राजपूत ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग के क्षेत्रीय खेल नियन्त्रण फंड से लगभग एक करोड रुपए की लागत से केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में बैडमिंटन हॉल और फुटबॉल मैदान का निर्माण कराया गया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग के द्वारा प्रथम विद्यालय के रूप में केन्द्रीय विद्यालय पन्ना को ये खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इसके लिए प्राचार्य ने उपायुक्त ताजुद्दीन शेक के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय न्यू कटनी जंक्शन के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार, केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी, कटनी के प्राचार्य विनय सिंह, केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी खमरिया के प्राचार्य के.डी. मिश्रा, प्राचार्य  एस.के.सोनी और केन्द्रीय विद्यालय-1 एसटीसी जबलपुर के मुख्य अध्यापक संदीप पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

Created On :   21 April 2022 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story