- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज्य सेवा अधिकार आयोग के नागपुर...
राज्य सेवा अधिकार आयोग के नागपुर कार्यालय में हुई नियुक्ति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सेवा अधिकार आयोग के नागपुर विभाग के नागपुर स्थित कार्यालय में कक्ष अधिकारी पद पर रंजना कुमरे की प्रतिनियुक्ति के जरिए नियुक्ति की गई है। जबकि राज्य मुख्य लोकसेवा अधिकार आयुक्त कार्यालय में कक्ष अधिकारी पद पर कांचन जगताप को नियुक्त किया गया है। रंजना फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग में कक्ष अधिकारी पद पर कार्यरत थीं। वहीं कांचन महिला व बाल विकास विभाग में कक्ष अधिकारी थीं।
गुरुवार को राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया है। इसके अनुसार रंजना के कक्ष अधिकारी पद का काम शुरू करने के दिन से उनकी प्रतिनियुक्ति की सेवा प्रारंभ होगी। यदि उन्हें मूल विभाग सामान्य प्रशासन में वापस जाना होगा तो कम से कम तीन महीने पहले सरकार अथवा सक्षम प्राधिकारी को नोटिस देना होगा। इसके बाद उन्हें मूल विभाग में जाने की छूट रहेगी।
Created On :   29 Dec 2022 10:00 PM IST