महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्रों के लिए नए 1.23 लाख सस्ते घरों के निर्माण को मंजूरी

महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्रों के लिए नए 1.23 लाख सस्ते घरों के निर्माण को मंजूरी
महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्रों के लिए नए 1.23 लाख सस्ते घरों के निर्माण को मंजूरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने एक बार फिर महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्रों के लिए नए 1.23 लाख सस्ते घरों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत इस नए अनुमोदन के साथ ही महाराष्ट्र देश में अब तक मंजूर किए गए 11.20 लाख घरों की संख्या के साथ तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की अनुमोदन और निगरानी समिति (सीएसएमसी) की शुक्रवार को 46वीं बैठक हुई। मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता हुई बैठक में दस राज्यों में करीब 2.99 लाख घरों के निर्माण के लिए 865 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। इनमें नए 62 प्रोजेक्टस के साथ महाराष्ट्र में कुल 1,22,892 सस्ते आवास स्वीकृत किए गए है, जिसकी संख्या दस राज्यों में सबसे अधिक है। इन नए घरों के निर्माण पर 8300.15 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। इसमें केन्द्रीय सहायता 1842.44 करोड़ रुपये होगी

 

Created On :   30 Aug 2019 4:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story