क्या आप हिंदू हैं ,अगर हां तो सबूत दीजिए - संविधान बचाओ महारैली में मुख्यमंत्री कमलनाथ 

Are you a Hindu, if yes, give proof - save the constitution, Chief Minister Kamal Nath in Maharali
 क्या आप हिंदू हैं ,अगर हां तो सबूत दीजिए - संविधान बचाओ महारैली में मुख्यमंत्री कमलनाथ 
 क्या आप हिंदू हैं ,अगर हां तो सबूत दीजिए - संविधान बचाओ महारैली में मुख्यमंत्री कमलनाथ 

  डिजिटल डेस्क  सतना। पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की 56वीं जयंती के मौके पर यहां आयोजित संविधान बचाओ महारैली में नागरिकता संशोधन कानून पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंचासीन राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा और चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी से सवाल किए कि क्या आप हिंदू है,अगर हां तो सबूत दीजिए। कमलनाथ ने कहा कि यदि सबूत नहीं है तो आपकी नागरिकता कैंसिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि अब देश वासियों को हिंदू-मुस्लिम होने का सबूत देना होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी पर ध्यान बांटने की राजनीति करने के आरोप लगाते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा कि कांगे्रस को मोदी से राष्ट्रवाद का पाठ पढऩे की जरुरत नहीं है। कांग्रेस की नीति हमेशा देश को जोडऩे की रही है। 
सरकार चलाना आता है हमें 
 मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार को घोषणाओं की सरकार बताते हुए कहा कि अब प्रदेश में घोषणाओं की नहीं वचन निभाने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि खजाना खाली होने के बाद भी हमें सरकार चलाना आता है। किसानों की खुशहाली से ही प्रदेश की तरक्की संभव है। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार के 15 वर्ष के कार्यकाल में चल रहे उद्योग भी बंद हो गए। कोई नया उद्योग नहीं लगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ज्यादा से ज्यादा उद्योगों की स्थापना के लिए विश्वास का माहौल बना रही है। सीएम ने उम्मीद जताई कि रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश में सरकार नया इतिहास रचेगी। 
संविधान से छेडख़ानी दुर्भाग्यपूर्ण -तन्खा 
संविधान बचाओ महारैली के अध्यक्षीय उद्बोधन में राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार पर संविधान से छेडख़ानी के आरोप लगाए। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अब तो किसी को नागरिक कहने से भी डर लगता है,क्योंकि नागरिकता बचाने के लिए जाने कब कौन-कौन से दस्तावेज दिखाने पड़ जाएं। अपने सतना आगमन के 3 कारण बताते हुए श्री तन्खा ने कहा कि एक तो पूर्व सांसद की जयंती,उस पर विकास पुरुष कमलनाथ का सानिध्य और उस पर नागौद-रीवा से उनका पुश्तैनी नाता उन्हें विंध्य की धरा तक बरबस ले आया। राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने शुद्ध और माफिया के विरुद्ध युद्ध की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा साहस और निर्भीकता सिर्फ कमलनाथ जैसे मुख्यमंत्री ही दिखा सकते हैं। श्री तन्खा ने क्षेत्र के विकास के लिए ऐसी सौगातें देने का आग्रह किया जिससे रहवासियों को लगे कि वे नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।   
 

Created On :   6 Jan 2020 3:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story