आर्मी के रिटायर मेजर की जमीन हड़पी- मां-बेटी-दामाद समेत 6 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Army retired Majors land grabber, fraud case filed against 6 people
आर्मी के रिटायर मेजर की जमीन हड़पी- मां-बेटी-दामाद समेत 6 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
आर्मी के रिटायर मेजर की जमीन हड़पी- मां-बेटी-दामाद समेत 6 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुगवां में आर्मी से रिटायर हुए एक मेजर की ढाई एकड़ जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर एक महिला ने अपनी बेटियों-दामादों व अन्य लोगों के साथ मिलकर हड़प ली। पीडि़त सैन्य अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि मूलत: हमीरपुर हिमाचल प्रदेश और वर्तमान में चाण्क्यपुरी नई दिल्ली निवासी रणवीर सिंह धनवालिया 85 वर्ष ने शिकायत दी थी कि वे वर्ष 1988 में आर्मी से मेजर के पद पर रिटायर हुए थे। वर्ष 1984 से 1988 के बीच रणवीर सिंह की पोस्टिंग जबलपुर में थी। इसी दौरान 1985 में उन्होंने ग्राम कुगवां निवासी अवतार सिंह से 6 एकड़ जमीन खरीदी थी। अवतार सिंह ने उक्त जमीन खुशीराम से खरीदी थी, लेकिन खुशीराम ने बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन ले रखा था, बैंक ने लोन की रिकवरी के िलए कोर्ट में केस लगाया था। जिसका समझौता सुप्रीम कोर्ट में हुआ था। जिसके तहत रणवीर सिंह को ढाई एकड़ जमीन मिली, कुछ जमीन नहर के हिस्से में चली गई थी। अपनी जमीन पर रणवीर सिंह ने डेरी फार्म बनाया था। जिसकी देखरेख वे कुछ नौकरों के साथ करते थे।
केयरटेकरों ने हड़पी जमीन-
रणवीर सिंह के अनुसार साल 2011 में बीमारी के चलते वह इलाज के लिए दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। रणवीर ने 2018 में डेरी फार्म की देखरेख के लिए सुधा ठाकुर को केयरटेकर के रूप में रखा था। लेकिन सुधा ने अपनी दो बेटियों के साथ कुछ माह पूर्व कुछ सामान और कोर्ट के कागजात गायब कर दिए थे। जिसके कारण रणवीर ने उसे वॉर्निंग देकर डेरी से हटा दिया था। इसके बाद हरेन्द्र सिंह को केयरटेकर बनाया। हरेन्द्र ने कुछ दिन पूर्व रणवीर सिंह को दस्तावेजों के साथ जानकारी दी कि उनके फर्जी साइन करके किसी ने 25 नवम्बर 2012 की तारीख को जमीन का विक्रय अनुबंध कर लिया है। जो इकरारनामा रणवीर सिंह के नाम से बना था, उसमें सुधा ठाकुर का दामाद धर्मेन्द्र ठाकुर गवाह के रूप में था। जिसके बाद रणवीर सिंह ने पुलिस ने िशकायत की। पुलिस ने जंाच की तो पता चला कि सुधा ठाकुर, उसकी बेटियां गायत्री व भुवनेश्वरी, दामाद धर्मेन्द्र, सुनीता बर्मन और राजेश बर्मन ने फर्जीवाड़े से इकरारनामा बनाकर जमीन पर कब्जा कर लिया था। लिहाजा पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर सुधा ठाकुर, भुवनेश्वरी और सुनीता बर्मन को गिरफ्तार करके अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Created On :   3 April 2018 1:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story