अरुण गवली को मिला पैरोल , मुंबई रवाना

Arun Gawli gets parole leaves for Mumbai
अरुण गवली को मिला पैरोल , मुंबई रवाना
अरुण गवली को मिला पैरोल , मुंबई रवाना

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मुंबई के डॉन रहे अरुण गवली को सेंट्रल जेल से पैरोल पर छोड़ा गया है। गवली की पत्नी आशा गवली की तबीयत खराब चल रही है। उनकी तबीयत को देखते हुए गवली ने उच्च न्यायालय में पत्नी से मुलाकात करने के लिए अर्जी दी थी। न्यायालय ने गवली की अर्जी पर सुनवाई की, उसके बाद शनिवार को अरुण गवली को पैरोल पर छोड़ा गया। वह पत्नी से मुलाकात कर जल्द ही सेंट्रल जेल में वापस लौटेंगे। उन्हें ले जाने उनकी बेटी नागपुर आई थी। उनकी जेल से रिहाई होने पर अखिल भारतीय सेना शहर, जिला अध्यक्ष शेख असलम ने अगवानी की। असलम ने गवली की पत्नी आशा की तबीयत के बारे में उनकी बेटी से बातचीत की। इस अवसर पर शेख असलम के साथ अन्य नागरिक उपस्थित थे।

गुप्ती लेकर उत्पात मचाने वाला गिरफ्तार
पांचपावली क्षेत्र में सड़क पर गुप्ती लेकर उत्पात मचाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा। आरोपी का नाम राकेश आनंद बोरकर (32), संजय गांधी नगर  झोपड़पट्टी निवासी है। राकेश करीब 47 सें.मी. लंबी गुप्ती लेकर राह से आने-जाने वालों को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। घटना के बारे सूचना मिलने पर पांचपावली पुलिस ने मौके पर जाकर दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंचशील नगर, पांचपावली क्षेत्र में एक सड़क पर आरोपी राकेश बोरकर गुप्ती लेकर हंगामा कर रहा था।

वह नागरिकों में  दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस दल को देखते ही आरोपी राकेश ने फिल्मी  स्टाइल में भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे गुप्ती सहित पकड़ लिया। आरोपी को पांचपावली थाने ले जाकर मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई शनिवार को शाम करीब 6.20 बजे की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक एस. सुरोशे, हवलदार रामेश्वर कोहले, नायब सिपाही अभय साखरे, शैलेश चौधरी, नितीन धकाते, सिपाही सुमन बावनगड़े व अन्य ने कार्रवाई में सहयोग किया।

Created On :   16 March 2020 8:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story