जहरीला कीड़े के काटने से आश्रमशाला के छात्र की बिगड़ी तबीयत 

Ashramshala students health deteriorated due to poisonous insect bite
जहरीला कीड़े के काटने से आश्रमशाला के छात्र की बिगड़ी तबीयत 
गड़चिरोली जहरीला कीड़े के काटने से आश्रमशाला के छात्र की बिगड़ी तबीयत 

डिजिटल डेस्क,एटापल्ली. (गड़चिरोली)। तहसील के हेडरी में स्थित विनोबा आश्रम शाला में शिक्षारत विद्यार्थी लघुशंका के लिए बाथरूम गया तो छात्र को अचानक जहरीले कीड़े ने काट लिया। छात्र का नाम नरेश मैनू हेडो (14) है। उस पर ग्रामीण अस्पताल में उपचार शुरू है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र नरेश हेडो रात 8.30 बजे के दौरान बाथरूम में लघुशंका के लिए गए। इस बीच जहरीले कीड़े ने पैर पर काटने से जलन शुरू हुई। पहले जहरीला सांप डसने  की आशंका जताई गई। तत्काल शिक्षकों ने उपचार के लिए उसे  लाॅयड्स मटेल कंपनी के अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्रथम उपचार कर ग्रामीण अस्पताल में रेफर किया गया। ग्रामीण अस्पताल में जांच के दौरान डाक्टर ने किसी जहरीली कीड़े के काटने की बात  कही। छात्र स्वस्थ्य होकर उसे 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रखने की बात कही। 

Created On :   30 Jan 2023 12:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story