पदोन्नती के बाद भी पद पर कायम अश्वनी भिडे, चार आईएएस अधिकारी को मिला प्रमोशन

Ashwani Bhide retained on post even after promotion, four IAS officers promoted
पदोन्नती के बाद भी पद पर कायम अश्वनी भिडे, चार आईएएस अधिकारी को मिला प्रमोशन
पदोन्नती के बाद भी पद पर कायम अश्वनी भिडे, चार आईएएस अधिकारी को मिला प्रमोशन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने मुंबई मेट्रो की निदेशक अश्विनी भिडे सहित चार आईएएस अधिकारियों को पदोन्नती दी है। इन अधिकारियों को प्रधान सचिव बनाया गया है। पदोन्नती के बाद भी भिडे का तबादला नहीं किया गया है जबकि आरे कारशेड को लेकर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने तत्कालिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उन्हे हटाने की मांग की थी। पर अब सत्ता में आने के बाद भिडे को लेकर शिवसेना की भूमिका बदल गई है। 

तब आदित्य ने फडणवीस से की थी हटाने की मांग  

आरे में मेट्रो कारशेड बनाने के लिए 2 हजार से अधिक पेड़ काटने को लेकर भिडे चर्चा में आई थी। पदोन्नती के बाद भी ठाकरे सरकार ने भिडे को इस पद पर कायम रखा है। जबकि आरे मामले को लेकर भिडे का शिवसेना से मतभेद हुआ था। उस वक्त युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने तत्कालिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भिडे को हटाने की मांग की थी। भिडे के अलावा वस्त्रोद्योग विभाग के सचिव केएच गोंविदराज, प्रतिनियुक्ति पर आंध्रप्रदेश में कार्यरत राधिका रस्तोगी और नियुक्ति के लिए प्रतिक्षारत विकास रस्तोगी को पदोन्नती मिली है।   
 

Created On :   31 Dec 2019 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story