वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील पोस्ट भेजने वाली सहायक संचालक निलंबित

Assistant operator sending obscene post in WhatsApp group suspended
वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील पोस्ट भेजने वाली सहायक संचालक निलंबित
वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील पोस्ट भेजने वाली सहायक संचालक निलंबित

डिजिटल डेस्क जबलपुर । संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में पदस्थ प्रभारी महिला सहायक संचालक को अश्लील फिल्म की क्लिपिंग विभागीय ग्रुप में पोस्ट करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत के इस आदेश को लेकर एक बार फिर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि जबलपुर जेडी ऑफिस में पदस्थ महिला संयुक्त संचालक ने विगत 28 दिसम्बर को जबलपुर संभाग के विभागीय वॉट्सएपग्रुप में 27 सेकेंड की अश्लील वीडियो सेंड कर दिया था। इस घटना को लेकर कई दिनों तक हड़कंप मचा रहा और मामला सुर्खियों में आने के बाद शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुँची थी। जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने इस मामले की उच्चस्तरीय जाँच कराई थी।  आयुक्त कियावत ने आदेश में कहा कि यह कृत्य मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसलिए मप्र सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 एक के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन काल में सहायक संचालक का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर नियत किया गया है। 

Created On :   14 March 2021 12:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story