फर्जी कागज बनाकर ली जमानत - प्रकरण दर्ज 

Bail made by making fake paper - case registered
फर्जी कागज बनाकर ली जमानत - प्रकरण दर्ज 
फर्जी कागज बनाकर ली जमानत - प्रकरण दर्ज 

डिजिटल डेस्क जबलपुर। जीआरपी द्वारा चोरी के कई मामलों में फरार शातिर चोर रितिक उर्फ बच्चा को पकड़ा गया था। आरोपी ने अपनी जमानत के लिए एक व्यक्ति को पकड़ा और उसने पैसे देकर फर्जी कागजात से ही जमानत करा ली। यह बात सामने आने के बाद आरोपी सुरेश केवट के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश स्पेशल रेल न्यायालय द्वारा जारी कर दिये गए हैं। ओमती थाने को इस मामले में प्रकरण दर्ज करने के निर्देश भी जारी किये गए हैं। इस मामले में जानकारी मिली है कि सुरेश केवट जो कि विवेकानंद वार्ड का रहने वाला है उसने रितिक की 20 हजार रुपये की जमानत ली थी।  
लेने के लिए जो जमीन के कागजात न्यायालय में पेश किये थे, वे प्रथम दृष्ट्या फर्जी पाये गए।
बरगी बायपास में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में बायपास सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मर्ग कायम कर मृतक की पहचान स्थापित कराने में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार बरगी बायपास पर हुए हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रहा है, वह कहाँ का रहने वाला है और उसका नाम क्या है यह ज्ञात नहीं हो सका है। कुछ लोगों का कहना है कि वह क्षेत्र में ही भिक्षा माँगता था।
 

Created On :   8 Jan 2020 2:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story