पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट

Bailable warrant issued against former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh
पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट
देशमुख मामला पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए बांबे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति के यू चांदिवाल की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। कमेटी के सामने पेश न होने के लिए सिंह के खिलाफ यह वारंट जारी किया गया है। इससे पहले कमेटी ने सिंह को अपने सामने हाजिर होने के लिए कई बार समन जारी किया था। इसके बावजूद वे कमेटी के सामने उपस्थित नहीं हुए थे। इसलिए कमेटी ने सिहं के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अब यदि सिंह इस वारंट को इस वारंट को रद्द कराना होगा तो उन्हें कमेटी के सामने हाजिर होना होगा। 

 इससे पहले कमेटी ने सिंह पर तीन बार जुर्माना भी लगाया था। सिंह पर यह जुर्माना कमेटी ने हाजिर न होने के लिए लगाया था। कमेटी ने सिंह पर पहली बार पांच हजार रुपए जबकि दो बार 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। । गौरतलब है कि सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर दावा किया था कि उन्हें सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाझे(अब बर्खास्त) से पता चला है कि गृहमंत्री ने वाझे को रेस्टोरेंट व बार मालिकों से सौ करोड़ रुपए की वसूली करने को कहा था। इन आरोपों की जांच करने के लिए राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति चांदिवाल की अध्यक्षता में कमेटी बनाई हैं।

Created On :   7 Sep 2021 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story