जिले में आसाम और त्रिपुरा के बांस के पौधे होंगे तैयार, बन रही हाइटेक नर्सरी

Bamboo plants of Assam and Tripura will be ready in the district, hi-tech nursery is being built
जिले में आसाम और त्रिपुरा के बांस के पौधे होंगे तैयार, बन रही हाइटेक नर्सरी
जिले में आसाम और त्रिपुरा के बांस के पौधे होंगे तैयार, बन रही हाइटेक नर्सरी

डिजिटल डेस्क सिवनी। बांस के अधिक उपयोग और उससे मुनाफे के लिए जिले में अब आसाम और त्रिपुरा में पाए जाने वाले बांस के पौधे तैयार किए जाएंगे। इसके लिए कवायद भी शुरु हो गई। छपारा से करीब पांच किमी  दूर खैरी गांव के पास जिले की पहली हाईटेक नर्सरी बनाई जा रही है। यहां पर हर साल करीब  दो लाख बांस के पौधे तैयार होंगे।राष्ट्रीय बैंबू मिशन के तहत राज्य बैंबू मिशन इस काम को कर रहा है। प्रदेश में चार नर्सरियां तैयार हो रही हैं जिसमें से एक सिवनी में बन रही है। वर्तमान में सामाजिक वानिकी की नर्सरियों से करीब 4 लाख पौधे तैयार होते हैं।
दो हेक्टेयर में नर्सरी
जानकारी के अनुसार खैरी गांव में वन विभाग की खाली पड़ी जमीन में दो हेक्टेयर नर्सरी तैयार हो रही है। यहां पर आवागमन की सुविधा है साथ ही वैनगंगा नदी से पर्याप्त पानी भी मिल सकेगा। चूंकि यहां पर पहले से ही एक सामाजिक  वानिकी विभाग की एक बड़ी नर्सरी संचालित है।  50 लाख की लागत के इस प्रोजेक्ट में अलग-अलग बैड, ग्रीन हाऊस शेड के अलावा अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
ऐसा होगा काम
नर्सरी में बांस के पौधे तैयार करने के लिए पहले बाहर राज्यों के राइजोम लाए जाएंगे। आसाम और त्रिपुरा राज्यों के टूंडला, बालकोआ और कटंग बास काफी बेहतर माने जाते हैं। राइजोम मिलने पर बेड ओर ग्रीन हाऊस में  पौधे तैयार होंगे। बाद में ये पौधे आमजनों और किसानों को मिल सकेंगे। आमतौर पर नर्सरियों में 10 से 15 रुपए में बांस का एक पौधा मिलता है लेकिन यहां पर एक पौधा 30 रुपए में मिलेगा।
बेहतर होंगे बांस
आमतौर पर नर्सरियों स्थानीय या देशी प्रजाति के बांस के पौधे तैयार होते हैं लेकिन हाईटेक नर्सरी में जो बांस के पौधे तैयार होंगे वे अलग किश्म के होंगे। इनसे तैयार होने वाला बांस मजबूत होगा साथ ही भिर्रा अच्छा होगा, बायोमास मैकिनिकल और अधिक इप्रूव होगा। देसी बांस की उम्र करीब 40 साल तक टिकता है लेकिन यह बांस 60 से 70 साल तक टिकेगा।ये बांस भी भुरभुरी मिट्टी में आसानी से तैयार हो जाएंगे।
इनका कहना है
खैरी गांव में हाईटेक नर्सरी बनाई जा रही है। यहां पर उच्चगुणवत्ता वाले बांस के पौधे तैयार होंगे। बांस बेहतर होगा और उससे मुनाफा भी। बाहर से बांस के राइजोम लाए जाएंगे।
प्रदीप कुमार मिश्रा, डीएफओ, उत्तर सामान्य वन मंडल

Created On :   13 Dec 2020 3:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story