जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई दस्यु सुंदरी साधना - प्रसव का समय नजदीक 

Bandit beauty practice admitted to district hospital - delivery time nearer
 जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई दस्यु सुंदरी साधना - प्रसव का समय नजदीक 
 जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई दस्यु सुंदरी साधना - प्रसव का समय नजदीक 

डिजिटल डेस्क सतना। सेंट्रल जेल में बंद दस्यु सुंदरी साधना पटेल को लेबर पेन के कारण बुधवार को प्रसव के लिए जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में साधना की निगरानी के लिए 2 महिला प्रहरियों को भी तैनात किया गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि वह पौने 9 माह के गर्भ से है। साधना को ड्यूटी डॉक्टर अलका माहुले ने अटैंड किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.सुनील पांडेय ने भी जरुरी चेकअप किए।  
3 माह पहले आई थी गिरफ्त में :- 
उल्लेखनीय है, तराई की इकलौती महिला डकैत साधना पटेल उर्फ बेलनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 40 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दिल्ली एनसीआर और मऊरानीपुर (झांसी) स्थित संभावित ठिकानों पर छापे मारे थे,मगर तीन माह पहले उसे 315 बोर की  रायफल और 4 जिंदा कारतूसों के साथ  मझगवां थाना क्षेत्र के कडियन मोड़ के जंगल की एक पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया था। साधना के खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण,रंगदारी वसूलने और आम्र्स एक्ट के तहत जिले के नयागांव थाना और उत्तर प्रदेश की भरतकूप पुलिस चौकी में 3-3 अपराध दर्ज हैं। उल्लेखनीय है, अर्सा पहले पुलिस की चौतरफा घेराबंदी के चलते साधना दिल्ली और हरियाणा के बार्डर की ओर कूच कर गई थी। बाद में उसने उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर में शादी कर ली थी और पहचान बदल कर आम जीवन जीने लगी थी।
 

Created On :   27 Feb 2020 3:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story