बरही ब्लाक अध्यक्ष ने नवागत अध्यक्ष पर लगाए गुटबाजी के आरोप

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जिला संगठन प्रभारी से दर्ज कराई शिकायत बरही ब्लाक अध्यक्ष ने नवागत अध्यक्ष पर लगाए गुटबाजी के आरोप

डिजिटल डेस्क,कटनी। भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर जिले के 107 गांवों में कांग्रेस का कार्यक्रम तीसरे दिन विवादों में घिर गया। बरही ब्लाक अध्यक्ष अंबिका प्रसाद द्विवेदी ने नवागत ग्रामीण अध्यक्ष करन सिंह चौहान पर गुटबाजी का आरोप लगाया। दरअसल नवागत अध्यक्ष ने राहुल गांधी की पद यात्रा के समापन पर बरही को छोडक़र अन्य ब्लाकों और ग्रामीण अंचलों के नाम का उल्लेख करते हुए स्वयं के नेतृत्व में इसे इतिहास की संज्ञा दी थी। जिस पर बरही ब्लाक अध्यक्ष ने नाराजगी जताई और सीधे कहा कि संगठन ने काम करने के लिए ही पद दिया है।

इसलिए मचा बवाल,तीन दिन पहले हुआ था कार्यक्रम

इस संबंध में ग्रामीण जिलाध्यक्ष द्वारा ही प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया। इस विज्ञप्ति को सोशल मीडिया के माध्यम से भी आम लोगों के बीच पहुंचा थी। बरही का नाम उल्लेख नहीं करने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त हो गई और यह बात तक नए जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान के बारे में कही कि शहडोल संसदीय उपचुनाव 2016 में ये कांग्रेस का हाथ छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसमें विजयराघवगढ़ विधायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बावजूद नामांकन को छोडक़र चुनाव के समय नहीं आए।

आमने-सामने

बरही ब्लाक अध्यक्ष अंबिका प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि नवागत जिलाध्यक्ष के द्वारा लगातार बरही क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। इसके साथ अन्य जगहों पर भी अनदेखी की जा रही है। जिसके चलते पदाधिकारियों को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। यात्रा के समापन पर बरही का उल्लेख नहीं किया जाने को लेकर जब जिलाध्यक्ष से बात की गई तो उनका जवाब संतोष जनक नहीं रहा। जिसकी शिकायत जिला प्रभारी से भी की गई है। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस बड़ा परिवार है। हो सकता है कि किसी कार्यक्रम में किसी को सम्मान न मिला हो। इसके बावजूद संगठन के अंदर एकजुटता है। बरही ब्लाक अध्यक्ष के मामले में अधिक जानकारी नहीं है। राहुल गांधी की पदयात्रा के समापन पर जिले भर में 25 हजार कांग्रेसी शामिल हुए। यदि इसमें किसी का नाम छूट गया है और उसे आपत्ति है। उससे बात की जाएगी। संगठन के लिए प्रत्येक लोग महत्वपूर्ण हैं।

इधर स्लीमनाबाद में हाथ से हाथ जोड़ो का आगाज

सोशल मीडिया में एक तरफ कांग्रेस में गुटबाजी की खबर सामने आई, तो दूसरी तरफ स्लीमनाबाद में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज किया। ग्राम पंचायत कौडिय़ा से इसकी शुरुआत की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंडित प्रदीप त्रिपाठी ने घर-घर पहुंचकर आम जन से मिले और अभियान से जुड़े पर्चे व भाजपा के 18 सालों के कुशासन से जुड़े पम्पलेट आम जन को वितरित किए। इस दौरान महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन,मंडलम अध्यक्ष राकेश साहू, अनुराग मिश्रा, आदित्य दुबे, आकेश जैन, प्रशांत जैन,आशीष परौहा,दीपक तिवारी,रणजीत यादव, शेखर यादव, आशीष परौहा के साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

Created On :   3 Feb 2023 8:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story