गंगाजल और दूध से कराया पंडित नेहरू की प्रतिमा को स्नान

सतना गंगाजल और दूध से कराया पंडित नेहरू की प्रतिमा को स्नान

डिजिटल डेस्क, सतना। संयुक्त कलेक्टर भवन के सामने धवारी चौराहे पर स्थापित भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा नुकसान पहुंचाने की कोशिश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। सभी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है तो गुरुवार दोपहर को धवारी चौराहे पर एकत्र होकर पंडित नेहरू की प्रतिमा को दूध और गंगा जल से स्नान कराकर शुद्धिकरण किया। इसके साथ ही प्रतिमा के सामने रामधुन का गायन भी किया। इस कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। इसी बीच पुलिस ने घटना में शामिल रहे सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
 

Created On :   26 May 2022 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story