- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर के भाई...
Satna News: मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर के भाई को मिलेगी सरकारी नौकरी-सीएम

Satna News: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के छोटे भाई को सरकारी नौकरी दी जाएगी। बुधवार को नागौद में सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार नियमों के तहत परिवार की भी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्यकर्ता बनाते हैं सरकार
बरकोनिया के मंदिर परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सत्ता और संगठन की धुरी हैं। वही सरकार बनाते हैं। उन्होंने एक दर्जन कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किए और चित्रकूट में श्रीराम लोक की स्थापना के संकल्प को दोहराया। ऐसा पहली बार था जब कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर मंडल अध्यक्षों को जगह मिली। सीएम डॉ.मोहन यादव ,राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी एवं जिलाध्यक्ष भगवती पांडेय के अलावा अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों के लिए बैठक व्यवस्था दर्शक दीर्घा में की गई थी। मुख्यमंत्री ने इस पहल को सराहा।
ये भी थे मौजूद
सम्मलेन को नागौद विधायक नागेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, मेयर योगेश ताम्रकार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल भी मौजूद थे।
Created On :   20 Nov 2025 1:13 PM IST












