- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सिविल लाइन थाना अंतर्गत अज्ञात वाहन...
Satna News: सिविल लाइन थाना अंतर्गत अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक जख्मी, हालत गंभीर

By - Bhaskar Hindi |20 Nov 2025 1:53 PM IST
स्थिति गंभीर होने पर घर वाले पीड़ित को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।
Satna News: सिविल लाइन थाना अंतर्गत रैगांव मोड़ के पास अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सत्यनारायण पुत्र योगेश साहू 22 वर्ष, निवासी मझौली, जिला सीधी, बीते काफी समय से सतना में रहकर मिठाई कारखाने में नौकरी कर रहा है।
मंगलवार की शाम को एक तिलकोत्सव कार्यक्रम में जाने की बात कहकर निकल गया, मगर कई घंटों तक नहीं लौटा तो परिजनों ने संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो पाई।
तकरीबन 12 बजे पुलिस ने फोन कर सत्यनारायण के जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी, तब परिवार के लोग आनन-फानन हॉस्पिटल पहुंच गए, वहां मिले पुलिसकर्मियों ने युवक के घायल हालत में पड़े होने की बात कही। स्थिति गंभीर होने पर घर वाले पीड़ित को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।
Created On :   20 Nov 2025 1:53 PM IST
Next Story












