- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- पैर में लगा कीचड़ धोने तालाब में...
पैर में लगा कीचड़ धोने तालाब में उतरी छात्राएं, डूबने से तोड़ा दम

By - Bhaskar Hindi |11 Aug 2019 12:56 PM IST
पैर में लगा कीचड़ धोने तालाब में उतरी छात्राएं, डूबने से तोड़ा दम
डिजिटल डेस्क, भंडारा। तालाब के पानी में कीचड़ से भरे पैर धोने गई दो छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर को साकोली तहसील के वडद ग्राम के पास हुई है। छात्राएं घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। दोनो खेत पर गई थी। पास के तालाब में रविवार को उनकी चप्पले मिली। जिसके कुछ समय बाद दोनों के शव तालाब के पानी पर तैरते नजर आए। मृतकों में जिला परिषद वडद शाला की छठवीं में पढ़ने वाली छात्रा त्रिशाला चोपराम आंबेडारे, उम्र 12 साल और चौथी में पढ़ने वाली साधना ताराचंद नेवारे, उम्र 10 साल शामिल है।
Created On :   11 Aug 2019 6:21 PM IST
Next Story