पुलिस को बड़ी सफलता, गिरफ्त में चंदन तस्कर गिरोह के 6 सदस्य

Big success of police, Chandan smuggler gang in police custody
पुलिस को बड़ी सफलता, गिरफ्त में चंदन तस्कर गिरोह के 6 सदस्य
पुलिस को बड़ी सफलता, गिरफ्त में चंदन तस्कर गिरोह के 6 सदस्य

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। काफी दिनों से सक्रिय चंदन तस्कर गिरोह आखिरकार STF के हत्थे चढ़ ही गया। गिरोह में शामिल 6 लोग प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चंदन के पेड़ चोरी कर तस्करी किया करते थे। पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद की जा रही है।

गौरतलब है कि पुलिस के हत्थे चढ़ा चंदन तस्कर गिरोह पहले उस जगह की रेकी किया करते थे जहां पर चंदन के पेड़े लगे हुए हैं। इसके बाद रात में चंदन के पेड़ चोरी करने के बाद उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर पैकिंग करते थे। यह काम शास्त्रीनगर निवासी कारपेंटर करता था। वह पैकिंग करके चंदन की लकड़ियों को विदेशों तक तस्करी किया करते थे। यह गिरोह पिछले पांच साल से चंदन तस्करी में लिप्त था। इस गिरोह ने जबलपुर के अलावा मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर और डिंडौरी क्षेत्र में कई जगह चोरियां की हैं। एक जगह चोरी करने के बाद गिरोह के सदस्य जगह बदल देते थे। इसकी वजह से वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाते थे। बताया जा रहा है कि चोर गिरोह ने लम्हेटाघाट स्थित परमहंस आश्रम से 27-28 जुलाई की दरमियानी रात को चंदन के 6 पेड़ चोरी किए थे। चोरी के पहले वे गाय खरीदने के बहाने आश्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आश्रम की रेकी की थी। आश्रम के गौशाला के सेवादार संत ने चोरों की पहचान कर ली है। 

जबलपुर में पिछले दो साल से कई जगह से चंदन के पेड़ चोरी होने की घटनाएं हुई हैं। यहां से TFIR,SFRI, ग्वारीघाट और भेड़ाघाट से चंदन के पेड़ चोरी होने की घटनाएं हुई हैं। पुलिस चंदन के पेड़ चोरी करने वालों का पता लगाने में नाकाम रही। गिरोह के सदस्यों ने अभी तक 15 से अधिक जगह से चंदन के पेड़ चोरी करना स्वीकार कर लिया है। बरगी सीएसपी दीपक मिश्रा का कहना है कि चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने कहां-कहां चोरी की है। 

Created On :   1 Sep 2017 8:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story