बाइक सवारों ने महिला का मंगलसूत्र झपटा

Bike riders snatch womans mangalsutra
बाइक सवारों ने महिला का मंगलसूत्र झपटा
बाजार से लौट रही थी महिला, मानेगांव की घटना बाइक सवारों ने महिला का मंगलसूत्र झपटा

डिजिटल डेस्क सिवनी । मानेगांव के पास शुक्रवार की दोपहर को एक महिला से चैन स्नैचिंग की घटना हुई। रिपोर्ट  डूंडासिवनी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने घटना के बाद जांच पड़ताल शुरु कर दी है लेकिन आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मिली जानकारी के अनुसार मानेगांव निवासी सरोज यादव गांव की ही एक महिला के साथ बाजार गई थी। वापस में वह अकेले अपने घर लौट रही थी। मानेगांव रोड पर पीछे से आ रहे दो बाइक सवार तीन लोगों में से एक ने सरोज के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। महिला कुछ समझ पाती तब तक आरोपी वाहन सवार काफी दूर जा चुके थे। पुलिस को महिला ने बताया कि एक बाइक में दो युवक थे जबकि दूसरी बाइक में एक ही युवक था।
चलित लैब को कार ने मारी टक्कर
बबरिया रोड में चलित लैब वाहन में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कोतवाली पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।  पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 279 का मामला  दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग कॉलोनी के गेट पास चलित लैब वाहन क्रमांक  एमएच 49 जे 0871 को तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 04 सीडब्लू 2567 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लैब वाहन में बड़ा नुकसान हो गया। उसके अंदर के सभी उपकरण टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति कार के सामने आ जाता तो जान को खतरा रहता। बताया गया कि कार को जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर चला रहे थे। हालांकि इसमें किसी का नाम सामने नहीं आया है।
 

Created On :   27 Aug 2021 5:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story