Seoni News: घंसौर थाना क्षेत्र में करंट लगने से महिला की मौत

घंसौर थाना क्षेत्र में करंट लगने से महिला की मौत
  • पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Seoni News: घंसौर थाना क्षेत्र मेंं एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम बरेला निवासी सुखवती नेवले (51) शुक्रवार को घर में पानी भरने के लिए मोटर चालू कर रही थी, तभी उसे करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गई।

परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए , लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। ज्ञात हो कि करंट लगने की कई घटनाएं हो चुकी है। कुरई, बरघाट और छपारा क्षेत्र में करंट लगने से लोगों की जान जा चुकी है।

Created On :   20 Sept 2025 1:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story