- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- कार ने छोटा हाथी वाहन को मारी...
Seoni News: कार ने छोटा हाथी वाहन को मारी टक्कर, सात लोग घायल

By - Bhaskar Hindi |20 Sept 2025 1:37 PM IST
पुलिस ने कार चालक लखनवाड़ा के मड़वा निवासी राजाराम वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Seoni News: लखनवाड़ा थाना अंतर्गत बघराज के पास छोटा हाथी वाहन को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सात लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडला जिले के जामगांव के रहने वाले लोग बघराज गांव में एक कार्यक्रम में आए थे।
जब सभी लोग वाहन क्रमांक सीजी 09जेसी 6018 से वापस जा रहे थे तभी बघराज चौराहा के पास सिवनी की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 22 जेडडी 5004 ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटा हाथी वाहन में सवार हीरालाल भोरिया, रामचरण उलाड़ी, दयाराम भोरिया, बरातो बाई, सरला बाई, पार्वती बाई और लक्ष्मी बाई घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार चालक लखनवाड़ा के मड़वा निवासी राजाराम वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Created On :   20 Sept 2025 1:37 PM IST
Next Story