- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- महिला का पर्स लूटकर भागे बाइकर्स
महिला का पर्स लूटकर भागे बाइकर्स
डिजिटल डेस्क जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में रविवार की रात करीब 9 बजे एक बुजुर्ग महिला को सरेराह लूट लिया गया। बाइक सवार बदमाशों की ये करतूत समीप लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देर रात पीडि़ता ने परिजनों के साथ थाने पहुँचकर िशकायत दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया िक अशोक िवहार कॉलोनी िनवासी पीडि़ता मंजू िवश्वकर्मा ने िरपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बहू और नाती के साथ बाजार करके रात करीब 9 बजे वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान कॉलोनी के समीप एक बाइक पर दो युवक उसके करीब पहुँचे, जिसमें पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीना और तेजी से भाग गए। मंजू के अनुसार पर्स में नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।
Created On :   27 Jun 2022 10:08 PM IST