भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा ने किया पंजाब घटना का विरोध

BJP Backward Classes Front opposed the Punjab incident
भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा ने किया पंजाब घटना का विरोध
पन्ना भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा ने किया पंजाब घटना का विरोध

डिजिटल डेस्क पन्ना। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा में षडयंत्र पूर्वक बाधा उत्पन्न करने वाली कांग्रेस सरकार का चेहरा आज देश की जनता के सामने आ गया है। देश के प्रधानमंत्री की जान खतरे में डालने वाली पंजाब की चन्नी सरकार शायद नहीं जानती कि देश के किसान कभी भी ऐसा निकृष्ट कार्य नहीं कर सकते। किसानों के भेष के अपने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के काफिले को रोककर उनकी जान को खतरे में डालने वालों को देश की जनता कभी माफ  नहीं करेगी कांग्रेस के लोगों पर कार्यवाही हो। पंजाब सरकार के विरोध में विशाल मानव श्रृंखला बनाकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा पन्ना कार्यकर्ताओं ने अपना रोष प्रदर्शन किया।  पन्ना जिला मुख्यालय में जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग के नेतृत्व में जिला एवं समस्त मंडलों में मंडल अध्यक्षों के द्वारा विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम किए गए जिसमें सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Created On :   13 Jan 2022 6:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story