भाजपा ने अपने छह सांसदों को नहीं दी उम्मीदवारी, उत्तर पूर्व मुंबई, गोंदिया व माढा बाकी 

BJP did not gave candidature to their six Member of Parliaments
भाजपा ने अपने छह सांसदों को नहीं दी उम्मीदवारी, उत्तर पूर्व मुंबई, गोंदिया व माढा बाकी 
भाजपा ने अपने छह सांसदों को नहीं दी उम्मीदवारी, उत्तर पूर्व मुंबई, गोंदिया व माढा बाकी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन कर राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 25 सीट पर चुनाव लड़ रही भाजपा ने अब तक 22 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें 6 सांसदों का टिकट कटा है। उनकी जगह पर पार्टी ने नए चेहरे उतारे हैं। इनमें से अधिकांश दूसरे दलों से आए नेता शामिल हैं। जबकि उत्तर-पूर्व मुंबई लोकसभा सीट के सांसद किरिट सोमैया की उम्मीदवारी को लेकर अभी असमंजस की स्थित बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार पार्टी यहां से किरीट की बजाय किसी अन्य गुजराती नेता को उम्मीदवार बना सकती है। 

मुंबई से दिल्ली की राह पर बापट 
राज्य के संसदीय व खाद्य-आपूर्ति मंत्री गिरीष बापट को भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में उतार दिया है। पुणे के पालक मंत्री बापट को पुणे लोकसभा चुनाव क्षेत्र से अनिल शिरोले की जगह उम्मीदवारी दी गई है। भाजपा ने जलगांव के सांसद ए.टी. नाना पाटील का टिकट काटकर विधान परिषद की सदस्य स्मिता वाघ को अवसर दिया है। दिंडोरी के सांसद हरिशचंद्र चव्हाण को घर बैठाकर राकांपा से भाजपा में प्रवेश करने वाली डॉ भारती जाधव को टिकट दिया है।

सोलापुर के सांसद शरद बनसोडे की जगह जयसिध्देश्वर स्वामी को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि अहमदनगर के सांसद दिलीप गांधी का पत्ता काटकर कांग्रेस से भाजपा में आए सुजय विखे पाटील को पहले ही उम्मीदवारी मिल चुकी है। लातूर आरक्षित सीट से सुनील गायकवाड़ की जगह जिला परिषद के सदस्य सुधाकर श्रृगांरे को मौका मिला है। भाजपा ने नांदेड से विधायक प्रताप चिखलीकर और बारामती लोकसभा चुनाव क्षेत्र से विधायक राहुल कुल की पत्नी कांचन कुल को मौका दिया है। फिलहाल उत्तर-पूर्व मुंबई के अलावा माढा और गोंदिया-भंडारा सीट से उम्मीदवारों का नाम घोषित करना बाकी है।

Created On :   23 March 2019 5:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story