बिरसा मुंडा के नाम पर राजनीति कर रही है भाजपा

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लगाए आरोप, कहा-लोगों को लड़ाने का काम कर रही है पार्टी बिरसा मुंडा के नाम पर राजनीति कर रही है भाजपा

डिजिटल डेस्क जबलपुर। बिरसा मुंडा की जयंती के नाम पर भाजपा द्वारा राजनीति की जा रही है। ये आरोप वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जबलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में लगाए। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का भला अगर सही मायनों में भाजपा करना चाहती है, तो उनके विकास और उत्थान के लिए काम करे। बनावटी आयोजन करके सिर्फ वोट की राजनीति के लिए काम न करे। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के नाम पर भी लोगों में दूरियाँ बना रही है। भाजपा के नेता धर्म की राजनीति करना छोड़ें और सभी को अपने तरीके से धर्म-कर्म करने दें। महँगाई के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन चलाएगी ताकि लोगों को महँगाई क्यों बढ़ रही है इसकी जानकारी मिल सके। श्री सिंह रविवार की सुबह ही मंडला के लिए रवाना हो गए।

Created On :   14 Nov 2021 5:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story