नेता बोले - किसानों के साथ मजाक है 10 हजार करोड़ का पैकेज

BJP Kisan Morcha leader said - there is a joke with the farmers, package of 10 thousand crores
नेता बोले - किसानों के साथ मजाक है 10 हजार करोड़ का पैकेज
भाजपा किसान मोर्चा नेता बोले - किसानों के साथ मजाक है 10 हजार करोड़ का पैकेज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल बोंडे ने राज्य सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों के लिए घोषित 10 हजार करोड़ रुपए के पैकेज को किसानों के साथ मजाक करार दिया है। गुरुवार को बोंडे ने ठाकरे सरकार से पूर्व की फडणवीस सरकार के समय साल 2019 में जारी मदद के शासनादेश की तर्ज पर किसानों की मदद करने की मांग की है। राज्य के पूर्व कृषिमंत्री डा बोंडे ने कहा कि सरकार ने किसानों को बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान का गंभीरता से संज्ञान लिए बिना ही मदद राशि घोषित की है। सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। बोंडे ने कहा कि आपदा प्रभावित किसानों को केवल दो हेक्टेयर तक की फसलों का हुए नुकसान के लिए मदद दी जाएगी। इससे किसानों को काफी कम मदद राशि मिल सकेगी। जबकि आपदा के कारण किसानों के फसलों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। फल बगान वाले किसानों के पेड़ गिरने के कारण उन्हें नए पेड़ लगाने पड़ेंगे। इस कारण उन्हें कई सालों तक उत्पादन नहीं मिल सकेगा। 

 

Created On :   14 Oct 2021 8:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story